Saturday, April 18, 2026

मोकलपुर ढाब में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री अनिल राजभर ने दी 63 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

: मोकलपुर ढाब में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री अनिल राजभर ने दी 63 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

चिरगांव, वाराणसी।डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं वर्षगांठ के अवसर पर गोकलपुर ढाब में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और ढाब क्षेत्र के कायाकल्प के लिए ऐतिहासिक घोषणाएं कीं।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

जनता को संबोधित करते हुए अनिल राजभर ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को कांग्रेस और सपा की सरकारों ने कभी वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा, “विपक्ष ने केवल वोटबैंक की राजनीति की, जबकि भाजपा सरकार ने बाबा साहब को न केवल भारत रत्न के सम्मान को जीवंत किया, बल्कि उनके बनाए संविधान को सही मायनों में लागू कर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाया।”

विकास का खाका: 60 करोड़ का पुल और सड़कों का जाल

मंत्री ने क्षेत्र की मूल समस्याओं का जिक्र करते हुए ग्राम वासियों के सामने घोषणाओं की झड़ी लगा दी:

पक्का पुल: ₹60 करोड़ की लागत से बनने वाले पक्के पुल की स्वीकृति मिल गई है, जिससे आवागमन

होगा।

तटबंध निर्माण: बाढ़ और कटान रोकने के लिए ₹3 करोड़ की लागत से तटबंध बनाया जाएगा।

सड़क निर्माण: ₹70 लाख की लागत से गोकलपुर से सोता तक नई सड़क का निर्माण होगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जो ढाब कभी “अति पिछड़ा” कहलाता था, उसे अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि बाहर से लोग यहाँ घूमने आएं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय प्रतिनिधियों और समाजसेवियों की बड़ी भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

संजय (कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि)

बसंत कुमार सिंह (प्रधान, बभनपूरा) वीरेन्द्र कनौजिया ( मंडल मंत्री )

अनमोल सिंह और अनिरुद्ध सिंह

तहसीलदार सिंह

सुरेश साहनी, जितेंद्र साहनी और पिंटू साहनी

पंकज सिंह (Pankaj Singh) और मंटू सिंह (Mantu Singh)

कार्यक्रम के अंत में मंत्री जी ने सभी को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी और मोकलपुर ढाब जल्द ही वाराणसी के मानचित्र पर एक विकसित और सुंदर गांव के रूप में पहचाना जाएगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir