Saturday, April 18, 2026

आंबेडकर जी की जयंती के पावन उपलक्ष्य में के.डी. इंटर कॉलेज, (सियो) बरियाशनपुर, चिरईगांव, वाराणसीन में “नशा मुक्त भारत जन जागरूकता अभियान”

के.डी. इंटर कॉलेज, शियो- बरियाशनपुर चिरईगांव वाराणसी दिनांक 14/04//2026 को मद्य निषेध विभाग वाराणसी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व त्रिशक्ति नाश मुक्ति के द्वारा भारत रत्न भीमराव रामजी आंबेडकर जी की जयंती के पावन उपलक्ष्य में के.डी. इंटर कॉलेज, (सियो) बरियाशनपुर, चिरईगांव, वाराणसीन में “नशा मुक्त भारत जन जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया यह अभियान नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जन-जन को जागरूक करने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अम्बरीश सिंह भोला (मानद सदस्य, वाराणसी विकास प्राधिकरण) ने कहा—“बाबा साहेब के विचार हमें समानता, शिक्षा और सशक्त समाज की दिशा दिखाते हैं। नशा समाज और युवा शक्ति को कमजोर करता है। हम सभी का कर्तव्य है कि नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण दें।”

कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।

साथ मे विद्यालय के प्रबंधक , प्रधनचार्य, शिक्षक , और , मद्य निषेध विभाग से राकेश रोशन जी , राजीव सिंह जी , कृतिवीर सिंह जी, ज्युति सेठ जी, अरुन सिंह जी और सभी युवा साथी साथ मे रहे

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir