Thursday, August 20, 2026

वाराणसी के पंडितपुर में ‘एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर’ का जलवा: UP बोर्ड 10वीं: एक्सीलेंट कोचिंग के बच्चों ने लहराया परचम, 2 छात्रों के गणित में 100 में 100 अनुप्रिया पटेल 94.16% के साथ टॉपर

वाराणसी के पंडितपुर में ‘एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर’ का जलवा: UP बोर्ड 10वीं: एक्सीलेंट कोचिंग के बच्चों ने लहराया परचम, 2 छात्रों के गणित में 100 में 100 अनुप्रिया पटेल 94.16% के साथ टॉपर

संचालक मनीष कुशवाहा ने दी सभी बच्चों को बधाई, कहा – “मेहनत और मार्गदर्शन से बना शानदार परिणाम”

वाराणसी: जगतपुर पंडितपुर स्थित ‘एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर’ के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2026 के परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोचिंग सेंटर के 8 छात्रों ने 80% से अधिक अंक हासिल कर नंबरों की बौछार कर दी।

अनुप्रिया बनीं टॉपर, 100 में से 100 भी आए
कोचिंग की छात्रा अनुप्रिया पटेल ने 600 में से 565 अंक, यानी 94.16% हासिल कर संस्थान में टॉप किया है। अनुप्रिया ने गणित में 100 में से 100 अंक लाकर सबको चौंकाया। वहीं रितिका मौर्या 93.83% के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। रितिका ने भी गणित में 100 अंक हासिल किए।

टॉप 8 मेधावी छात्रों की सूची:
छात्र का नाम प्रतिशत कुल अंक


अनुप्रिया पटेल 94.16% 565/600


रितिका मौर्या 93.83% 563/600


मुकेश कुमार 88.50% 531/600


अंजली यादव 87.83% 527/600

कुंदन पटेल 85.83% 515/600

आर्यन पटेल 84.83% 509/600


अनामिका सिंह 83.66% 502/600
आदित्य कुशवाहा 82.66% 496/600

संचालक ने दी बधाई
एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर के निदेशक मनीष कुशवाहा ने बताया कि संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। “बच्चों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग, इसी का नतीजा है कि आज हमारे 8 बच्चे 80% से ऊपर हैं। सभी बच्चों को बहुत-बहुत बधाई।”

ग्रामीण क्षेत्र में लहराया परचम
जगतपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस कोचिंग सेंटर का रिजल्ट शहर के बड़े संस्थानों को टक्कर दे रहा है। सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय मनीष सर और कोचिंग की बेहतर पढ़ाई को दिया है।

रिपोर्ट शुभम वर्मा

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir