Friday, August 21, 2026

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिवस बना सामाजिक न्याय का संकल्प, जनपद भर में वृक्षारोपण कर कार्यकर्ताओं ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

 

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिवस बना सामाजिक न्याय का संकल्प, जनपद भर में वृक्षारोपण कर कार्यकर्ताओं ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

रिपोर्ट शुभम वर्मा

वाराणसी, 28 अप्रैल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल का जन्मदिवस मंगलवार को पूरे जनपद में ‘सामाजिक न्याय संकल्प दिवस’ के रूप में सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ मनाया गया। जिले के कोने-कोने में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की।

सेवा ही संकल्प’ बना मूल मंत्र
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि माननीय मंत्री जी की सादगी, शालीनता और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को देखते हुए इस वर्ष उनके जन्मदिन को ‘सामाजिक न्याय संकल्प दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। मंत्री जी का पूरा राजनीतिक जीवन वंचितों, शोषितों और पिछड़ों को न्याय दिलाने के संघर्ष को समर्पित रहा है। इसलिए कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों के माध्यम से उनका जन्मदिन मनाया।

वृक्षारोपण कर की दीर्घायु की प्रार्थना
इस अवसर पर जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया। कार्यकर्ताओं ने पीपल, नीम, बरगद और फलदार पौधे लगाकर प्रकृति से प्रार्थना की कि मंत्री जी को दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त हो ताकि वे इसी तरह जनता की सेवा करती रहें। कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ मंत्री जी के नाम’ का नारा देते हुए संकल्प लिया कि वे सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और मजबूत करेंगे।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
जन्मदिवस के अवसर पर समर्थकों ने केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर गरीबों को फल वितरण और अस्पतालों में मरीजों को भोजन भी कराया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अनुप्रिया पटेल केवल एक नेता नहीं बल्कि करोड़ों वंचितों की आवाज हैं। उनके नेतृत्व में अपना दल एस लगातार सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहा है।

वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
मुख्य कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश पटेल, प्रदेश सचिव महेंद्र पटेल, प्रदेश सचिव सियाराम पटेल, प्रदेश सचिव इंद्रजीत पटेल, मानक सिंह, युवा मंच के जिला अध्यक्ष अमित पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पटेल सहित जिले, विधानसभा और जोन स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मंत्री जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।


वाराणसी में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन पर ‘सामाजिक न्याय संकल्प दिवस’ के तहत वृक्षारोपण करते अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल व अन्य पदाधिकारी।

“बहन अनुप्रिया पटेल का जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाकर हम उनके संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं” – राजेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir