Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

वैवाहिक जीवन की पांचवीं वर्षगांठ को समाजसेवा के लिए समर्पित करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया

प्रेस विज्ञप्ति

 

वाराणसी।

स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था साधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सौरभ मौर्य के छोटे भाई गौरव मौर्य एवं उनकी पत्नी सोनी मौर्य ने अपने वैवाहिक जीवन की पांचवीं वर्षगांठ को समाजसेवा के लिए समर्पित करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।

 

यह प्रेरणादायक रक्तदान कार्यक्रम वाराणसी के शिवपुर स्थित अमृताशा ब्लड सेंटर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. लक्षिता वार्ष्णेय एवं प्रबंधक आशीष सिंह के नेतृत्व में किया गया।

 

रक्तदान के उपरांत ब्लड बैंक प्रशासन द्वारा इस विशेष अवसर को उत्सव के रूप में मनाते हुए केक कटवाया गया। साथ ही, दोनों रक्तदाताओं को अंगवस्त्र भेंट कर एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर डॉ. सौरभ मौर्य ने कहा कि वर्तमान समय में जहाँ रक्तदान के प्रति जागरूकता अभी भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुँच पाई है, ऐसे में व्यक्तिगत एवं पारिवारिक अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि रक्तदान वास्तव में “जीवनदान” है और इस प्रकार के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

 

गौरव मौर्य एवं सोनी मौर्य की यह पहल न केवल उनके वैवाहिक जीवन की एक यादगार शुरुआत का प्रतीक बनी, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत साबित होगी।

 

उक्त मौके पर साधना फाउंडेशन के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्षा दीपज्योति मौर्य, शिवांश सिंह आदि मुख्य लोग मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir