Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

तत्कालीन बक्शा थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पुलिस कस्टडी में हुई थी पुजारी यादव की मौत

जौनपुर

तत्कालीन बक्शा थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पुलिस कस्टडी में हुई थी पुजारी यादव की मौत

जौनपुर। सीजेएम कोर्ट ने आज बक्शा थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ वारंट जारी किया है। सभी पुलिसकर्मी घटना के बाद निलंबित होने के बाद फरार चल रहे है। सीजेएम ने आदेश बीते 11 फरवरी 2021 को बक्शा पुलिस की कस्टडी हुई पुजारी यादव के मौत के मामले में दी है। इस केस की विवेचना कर रहे सीओ बदलापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि कई स्थानों पर दबिश देने के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों का पता नही चल रहा है। जिसके कारण विवेचना प्रभावित हो रही है।

आरोपित बनाए गए तत्कालीन थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह, कांस्टेबल कमल बिहारी बिंद, जितेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, श्वेत प्रकाश सिंह, राजन सिंह, जयशील प्रसाद तिवारी, अंगद प्रसाद चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाए। इस पर कोर्ट ने सभी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

बक्सा थाना क्षेत्र के चक मिर्जापुर निवासी अजय कुमार यादव ने सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया कि
11 फरवरी 2021 को दिन में बजे एसओजी टीम व थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ मेरे घर पर आए और मेरे भाई कृष्ण कुमार यादव उर्फ पुजारी को पकड़कर थाने ले गए। मेरे भाई के विरुद्ध कोई आपराधिक मुकदमा किसी थाने में दर्ज नहीं था। पुलिस कर्मी भाई को फर्जी मुकदमे में फंसाने की नीयत से थाने पर बैठाए थे। रात आठ बजे थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह व करीब दस की संख्या में पुलिसकर्मी वादी के घर में घुसकर बक्से का ताला तोड़कर 60000 रुपये व सामान उठा ले गए। मना करने पर महिलाओं को गालियां दी।

UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir