Thursday, August 20, 2026

चन्दौली पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: लकड़ी के बुरादे में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 22 लाख की अवैध शराब जब्त, फॉर्च्यूनर सवार तस्करों समेत 5 गिरफ्तार

चन्दौली पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: लकड़ी के बुरादे में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 22 लाख की अवैध शराब जब्त, फॉर्च्यूनर सवार तस्करों समेत 5 गिरफ्तार

चन्दौली। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-2 पर घेराबंदी कर एक ट्रक और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की खेप चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पोटाश की कोडिंग और बुरादे का खेल

​पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने जेठमलपुर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने एक सफेद फॉर्च्यूनर (HR 12 AF 0056) और उसके पीछे आ रहे एक आयशर ट्रक (GJ 14Z 5585) को रोका।

​जांच करने पर पुलिस दंग रह गई। तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब की बोतलों को टीन के डिब्बों में लकड़ी के बुरादे के बीच छिपा रखा था। इन डिब्बों पर ‘पोटाश’ (Potash) लिखकर कोडिंग की गई थी ताकि किसी को शक न हो।

फॉर्च्यूनर से दी जा रही थी ‘लोकेशन’

​पूछताछ में खुलासा हुआ कि तस्कर बेहद शातिर तरीके से काम कर रहे थे। ट्रक के आगे चल रही फॉर्च्यूनर गाड़ी का इस्तेमाल ‘पायलटिंग’ के लिए किया जा रहा था। गाड़ी में सवार मुख्य तस्कर आगे के रास्तों और पुलिस चेकिंग की लोकेशन ट्रक चालक को दे रहे थे ताकि अवैध खेप को सुरक्षित बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग तक पहुँचाया जा सके।

बरामदगी का विवरण

  • कुल शराब: 2224.44 लीटर (रॉयल चैलेंज और ऑल सीजन ब्रांड)
  • पैकिंग: 167 टीन के डिब्बे
  • वाहन: 01 आयशर ट्रक और 01 सफेद फॉर्च्यूनर
  • अन्य: 6 मोबाइल फोन और 5,030 रुपये नकद

गिरफ्तार अभियुक्तों की कुंडली

​पुलिस ने मौके से 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है:

  1. संदीप कुमार (रोहतक, हरियाणा) – फॉर्च्यूनर चालक
  2. सुमित सिंह (पानीपत, हरियाणा)
  3. साजन राठौर (नीमच, मध्य प्रदेश)
  4. देवेन्द्र सिंह (रोहतक, हरियाणा) – मुख्य संचालक
  5. अनिल कुमार पंचाल (पानीपत, हरियाणा) – ट्रक चालक

पुलिस टीम को सराहना

​इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव, सर्विलांस टीम और उनके सहयोगी शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ थाना सैयदराजा में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट, चन्दौली।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir