आधार कार्ड में गलत नाम व पता दर्ज होने से महिला परेशान, सुधार की मांग
रायबरेली।
मालती देवी पत्नी वीरेंद्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम पूरे जट, पोस्ट बनपार, तहसील डलमऊ, थाना जगतपुर, जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश ने बताया कि उनके आधार कार्ड में गलत नाम व पता दर्ज हो गया है, जिससे उन्हें सरकारी एवं निजी कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि आधार कार्ड में गलती से “मंजू सिंह पत्नी वीरेन्द्र सिंह, पता कमरा नं-127, गली नं 2.5, ओसवाल लेबर कॉलोनी गयासपुरा रोड, लुधियाना, पंजाब” दर्ज हो गया है, जबकि उनका सही नाम “मालती देवी पत्नी वीरेंद्र बहादुर सिंह” है।
मालती देवी ने बताया कि उनका सही पता ग्राम पूरे जट, पोस्ट बनपार, तहसील डलमऊ, थाना जगतपुर, जिला रायबरेली, उत्तर प्रदेश पिन कोड 229204 है तथा उनकी जन्मतिथि 31/07/1974 सही है।
उन्होंने संबंधित विभाग से आधार कार्ड में दर्ज गलत नाम एवं पता को शीघ्र सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।





