Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन: श्री संत कच्चा बाबा संकुल समिति की आमसभा संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन: श्री संत कच्चा बाबा संकुल समिति की आमसभा संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

वाराणसी दिनांक: 03 जून 2026राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत आज ‘श्री संत कच्चा बाबा संकुल स्तरीय समिति’ की वार्षिक आमसभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ADOW श्रीमती अनीता गुप्ता द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की।

आमसभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक मिशन प्रबंधक (BMM) श्री रमेश राव ने मिशन के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जोड़ना है। समूहों के माध्यम से महिलाओं को आसान ऋण दिलाकर उन्हें विभिन्न आजीविका गतिविधियों और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके और वे समाज की मुख्यधारा में आगे आ सकें।

बैठक के दौरान संकुल समिति की पिछले वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई और आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही आगामी वर्ष के लिए नए वार्षिक लक्ष्यों का निर्धारण भी किया गया। वर्तमान में समूह की महिलाओं द्वारा किए जा रहे रोजगार कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी का चुनाव:

इस आमसभा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संकुल समिति के पदाधिकारियों का बदलाव किया गया। सर्वसम्मति से निशा देवी (रामपुर) को नया अध्यक्ष, मधु कुमारी को सचिव और प्रियंका यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संकुल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समूह की सक्रिय सदस्य आरती, सीमा, सुमन सहित ब्लॉक मिशन प्रबंधन टीम से धर्मेंद्र गौतम, संतोष और बड़ी संख्या में आजीविका मिशन से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir