Thursday, August 20, 2026

काशी के भाजपा युवा नेता विश्वास जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 54वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

काशी के भाजपा युवा नेता विश्वास जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 54वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

 

योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश छू रहा नई बुलंदियां: विश्वास जायसवाल

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 54 वां जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के युवा कार्यकर्ता एवं किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष विश्वास जायसवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को हुआ था। भाजपा के सक्रिय नेता विश्वास जायसवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर आम जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है तथा सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। विश्वास जायसवाल ने प्रदेशवासियों से भी मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir