Friday, August 21, 2026

जगदम्बा परिवार द्वारा पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चन्दौली। जगदम्बा परिवार द्वारा संचालित नन्द बाबा सेवा आश्रम फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लेहरा खास स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस दौरान नीम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पर्यावरण की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नन्द बाबा दर्शनिया ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि “एक पेड़ मां के नाम और एक पेड़ धरती मां के नाम” अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल हमें शुद्ध वायु ही नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का आधार भी हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम दो पौधे लगाकर उनका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी।

 

इस अवसर पर समाजसेवी त्रिभुवन नारायण पाण्डेय, दशमी खरवार एवं दीनदयाल पाण्डेय ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आग्रह किया।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। गांव के युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

चंदौली से~ सिटी चीफ़ तारकेश्वर पाण्डेय की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir