Thursday, August 20, 2026

JRMS लाइब्रेरी(जाहलूपुर) के होनहारों ने बढ़ाई काशी की शान, क्षेत्र में जश्न का माहौल

JRMS लाइब्रेरी (जाहलूपुर) के होनहारों ने बढ़ाई काशी की शान, क्षेत्र में जश्न का माहौल

वाराणसी/चिरईगांव:

ओडिशा के प्रतिष्ठित केटी ग्लोबल स्कूल में बीते 30 मई से 3 जून तक आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए वाराणसी के पांच होनहार खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से अपने-अपने वेट कैटेगरी के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनके कड़े मुकाबले के बीच बनारस के जांबाजों ने कुल 5 पदक (1 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य) अपने नाम कर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाया।

इन खिलाड़ियों ने जीता देश में लोहा:

राष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश और काशी का नाम चमकाने वाले पदक विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

ओम राय: शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया।

ईशान यादव: कड़े मुकाबले में रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया।

समीर शर्मा: बेहतरीन तकनीक की बदौलत रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीता।

चंचल सोनकर: विपक्षी खिलाड़ी को मात देकर रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया।

शुभांगी (पुत्री स्वर्गीय मुन्ना गोंड): 50 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) प्राप्त किया।

JRMS लाइब्रेरी, जाहलूपुर में जोरदार स्वागत:

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता का परचम लहराकर वापस लौटने पर खिलाड़ियों का क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। जाहलूपुर स्थित JRMS लाइब्रेरी के संस्थापक तोयज शर्मा ने सभी विजेता बच्चों को पुष्पहार पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया।

संस्थापक तोयज शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल के इन बच्चों ने सीमित संसाधनों में राष्ट्रीय स्तर पर जो मुकाम हासिल किया है, वह क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायक है। इस दौरान स्थानीय खेल प्रेमियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर जमकर खुशियां मनाईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir