Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन के गौरव हैं प्रवीण कुमार सिंह

सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन के गौरव हैं प्रवीण कुमार सिंह

 

आशीष मोदनवाल पत्रकार की कलम से

 

वाराणसी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 95वीं बटालियन में कार्यरत प्रवीण कुमार सिंह अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचान रखते हैं। उन्होंने संगठन की विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सीआरपीएफ की सकारात्मक छवि को मजबूत किया है। 95वीं बटालियन द्वारा आयोजित पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक कार्यक्रमों में प्रवीण कुमार सिंह की सहभागिता उल्लेखनीय रही है। वे जवानों और आम नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ समाजहित के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन समय-समय पर सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है, जिनमें प्रवीण कुमार सिंह ने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनकी कार्यशैली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है तथा वे राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। प्रवीण कुमार सिंह का मानना है कि देश सेवा केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनकी इसी सोच और समर्पण के कारण वे अपने सहयोगियों तथा क्षेत्र के लोगों के बीच सम्मानित स्थान रखते हैं। राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करते हुए प्रवीण कुमार सिंह निरंतर देश और समाज की सेवा में योगदान दे रहे हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir