Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

नमो घाट पर योग दिवस सप्ताह का दूसरा दिन, सैकड़ों भक्तों ने किया योगाभ्यास

नमो घाट पर योग दिवस सप्ताह का दूसरा दिन, सैकड़ों भक्तों ने किया योगाभ्यास

 

गोवर्धन पूजा समिति की पहल, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की तैयारी

 

वाराणसी।गोवर्धन पूजा समिति द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सफल बनाने के लिए चल रहे योग दिवस सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार 16 जून को काशी के विश्व प्रसिद्ध नमो घाट पर विशेष योगाभ्यास का आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। एडवोकेट प्रमोद श्रीवास्तव व योगाचार्य ने बताया कि योग ही तन, मन और आत्मा को संतुलित कर जीवनभर स्वस्थ रखने का एकमात्र माध्यम है। नियमित योग से मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति मिलती है। योगाचार्य अभय स्वाभिमानी व रक्षा कौर ने सभी को विभिन्न योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर नंदिनी यादव, रितु केशरी, कंचन अग्रहरि, आरती, पल्लवी, अंजू मोदनवाल, दीपमाला, रानी जयसवाल, अनन्या, सुमनलता श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, कमलेश शर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। गोवर्धन पूजा समिति के पारस यादव पप्पू ने बताया कि 21 जून तक रोज नमो घाट पर योगाभ्यास कराया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ें और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाएं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir