Thursday, August 20, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग अपनाने का संदेश, स्वस्थ समाज के निर्माण का आह्वान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग अपनाने का संदेश, स्वस्थ समाज के निर्माण का आह्वान

 

संवाददाता आशीष मोदनवाल पत्रकार

वाराणसी – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजनारायण स्मृति उपवन (बेनियाबाग) स्थित योग शिक्षण संस्थान के संस्थापक राजकुमार जायसवाल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

राजकुमार जायसवाल ने कहा कि योग सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह स्वास्थ्य एवं सक्रियता बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। योग शरीर को फिट रखने के साथ-साथ मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हम सभी को यह प्रेरणा देता है कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र को स्वस्थ एवं अनुशासित बनाने में योगदान दें। योग के माध्यम से एक सशक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।

योग शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir