19वें जन्मदिवस पर हर्षित मोदनवाल को शुभकामनाओं का तांता, परिवार व शुभचिंतकों ने दीं बधाइयाँ
वाराणसी। राजातालाब निवासी हर्षित मोदनवाल ने आज अपने जीवन के 19 वर्ष पूर्ण कर लिए। उनके जन्मदिवस के अवसर पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएँ दीं। हर्षित मोदनवाल के पिता पिंटू मोदनवाल ने अपने पुत्र के जन्मदिवस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सुखद, सफल और उज्ज्वल जीवन की कामना की। जन्मदिवस के अवसर पर परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहा तथा केक काटकर और मिठाई वितरित कर खुशियाँ मनाई गईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि हर्षित मोदनवाल निरंतर जीवन में सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें और परिवार तथा समाज का नाम रोशन करें।
— संवाददाता: आशीष मोदनवाल, पत्रकार


