रक्तदान में खुशी की उड़ान ने बनाया “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस” इंग्लैंड।
रक्तदान एवं निस्वार्थ सेवा के लिए ‘खुशी की उड़ान’ संस्था को लखनऊ में राष्ट्रीय सम्मान।
चंदौली की बेटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वाराणसी/चंदौली। मानव सेवा, रक्तदान जागरूकता एवं जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली ‘खुशी की उड़ान’ संस्था को लखनऊ में आयोजित SAMVEDNA-2 – National Social Impact Award Ceremony 2026 में प्रतिष्ठित National Social Impact Award और “वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष एडवोकेट सारिका दुबे, जो चंदौली की बेटी हैं, को समाज के प्रति उनके समर्पण और रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह 28 जून 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित हुआ, जिसके मुख्य अतिथि श्रीमती बबीता सिंह चौहान जी, अध्यक्ष- राज्य महिला महिला आयोग,

प्रो. राज कुमार मित्तल जी कुलपति- बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्विद्यालय, लखनऊ ,श्री नटवर गोयल जी
उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) – उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड रहे जिनके हाथों यह सम्मान वितरण किया गया ।
‘खुशी की उड़ान’ संस्था वर्षों से बिना किसी जाति, धर्म, वर्ग या भेदभाव के जरूरतमंद मरीजों तक रक्त उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। संस्था ने सैकड़ों जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर नया जीवन देने का प्रयास किया है। इसके साथ ही संस्था नियमित रूप से रक्तदान शिविर, रक्तदान जागरूकता अभियान, निराश्रितों की सहायता, खाद्य सामग्री वितरण, वस्त्र वितरण एवं विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों के माध्यम से मानवता की सेवा कर रही है।
इस अवसर पर एडवोकेट सरिका दुबे ने कहा,
“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि ‘खुशी की उड़ान’ संस्था के प्रत्येक रक्तवीर, स्वयंसेवक, सहयोगी और शुभचिंतक का सम्मान है।
मैंने स्वयं 18 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त किया है और मेरा विश्वास है कि रक्तदान महादान है।
हमारा संकल्प है कि कोई भी जरूरतमंद केवल रक्त की कमी के कारण अपना जीवन न खोए। हम बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक रक्त पहुँचाने और मानव सेवा की इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।”
उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान संस्था की जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाता है तथा भविष्य में और भी व्यापक स्तर पर रक्तदान जागरूकता एवं सामाजिक सेवा के कार्य किए जाएंगे।
चंदौली की बेटी को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।
सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने एडवोकेट सारिका दुबे और ‘खुशी की उड़ान’ संस्था को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि संस्था आगे भी रक्तदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार नई मिसाल कायम करती रहेगी।







