Thursday, August 20, 2026

गंगापुर में बंदरों का आतंक: छत पर सो रही किशोरी पर हमला

गंगापुर में बंदरों का आतंक: छत पर सो रही किशोरी पर हमला

 

नगरवासियों में दहशत, वन विभाग पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

 

रोहनिया।नगर पंचायत गंगापुर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन हो रहे हमलों से नगरवासियों में भय व्याप्त है। ताजा घटना में छत पर सो रही एक किशोरी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोरी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंदरों के आतंक की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बंदरों के डर से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना और छत पर सोना मुश्किल हो गया है। नगरवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir