लखनऊ
UP के 1.60 लाख होमगार्ड्स को कैशलेस इलाज मिलेगा…..!!
जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी होगा।
योगी कैबिनेट का एजेंडा जारी।
लखनऊ में CM आवास पर सोमवार सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक होगी।
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने रविवार देर रात एजेंडा जारी किया है।
कैबिनेट के प्रमुख प्रस्ताव-तीन जिलों में विश्वविद्यालय की स्थापना।
1. कानपुर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी जाएगी।
2. गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी जाएगी।
3. फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी जाएगी।
4. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ (सहकारी समितियां और पंचायत) लेखा परीक्षा सेवा (प्रथम संशोधन) नियमावली 2026 को मंजूरी दी जाएगी।
5. वेतन समिति 2016 की सिफारिशों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर दी गई सिफारिशों को मंजूरी दी जाएगी।
6. उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2026 को मंजूरी दी जाएगी।
7. उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप, इनक्यूबेशन, स्टार्टअप इकोसिस्टम एवं संबंधित के प्रोत्साहनके लिए सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन की स्थापना का प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा।
8. नगर निगम गोरखपुर और मुरादाबाद के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने और अवस्थापना विकास निधि से क्रेडिट रेटिंग के लिए राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।
9. वाराणसी में रोपवे पायलट परियोजना के तहत वाराणसी सदर तहसील के मौजा कोतवालपुर, परगना – देहात अमानत की 1 बिस्वा जमीन वाराणसी विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।
10. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पंचायतीराज विभाग संचालन एवं अनुरक्षण नीति 2026 को मंजूरी मिल सकती है।
11. उत्तर प्रदेश परिवीक्षा अधिकारी राजपत्रित सेवा नियमाली 2026 में प्रथम संशोधन का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।
12. गोरखपुर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 100 बेड अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।
13. उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अनुदानित अरबी फारसी मदरसों में शिक्षकों को सेवानिवृत्ति की आयु से पहले असामयिक मृत्यु की दशा में देय ग्रेच्युटी के भुगतान का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।
14. उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना संबंधी दिशा निर्देश को मंजूरी मिल सकती है।
15. मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना की कार्ययोजना और निहित वित्तीय उपाशय का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।
16. उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली 2022 में कुछ विभागों के पद और शामिल करने का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।
17. बाराबंकी की नवाबगंज तहसील में राजस्व गांव मोहम्मदपुर परेठिया में सिंचाई विभाग की 1.1450 हेक्टेयर भूमि मल्होर-बाराबंकी के बीच तीसरी एवं चौथी रेल लाइन के निर्माण के लिए रेलवे को सशुल्क हस्तांरित की जाएगी।
18. मथुरा में खसरा नंबर 3914 में सिंचाई विभाग की 1300 वर्ग मीटर जमीन में से 480.60 वर्गमीटर जमीन मथुरा भूतेश्वर-मौरा फ्लाईओवर रेल निर्माण के लिए सशुल्क हस्तांतिरत करने का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।





