Saturday, September 5, 2026

“एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान: 12 जुलाई को वृक्षारोपण कर माँ और प्रकृति को दें सम्मान — अम्बरीश सिंह ‘भोला’ का आह्वान

 

आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

एक पेड़ माँ के नाम — जन-जन का अभियान

वाराणसी:- दिनांक 12/07/2026 को सुबह 7.00 बजे से सायं 6.00 तक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के प्रेरणादायी आह्वान पर आइए, हम सभी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ें और अपनी माँ के सम्मान, प्रकृति के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ।

एक पेड़ केवल पौधा नहीं, बल्कि जीवन, संस्कार, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाए और उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो हमारा देश हरित, स्वच्छ और समृद्ध बन सकता है।

त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिन्दू युवा वाहिनी के सभी साथियों आप सभी से विनम्र आग्रह करता है कि इस जन-अभियान में सक्रिय सहभागिता करें, अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी प्रेरित करें तथा वृक्षारोपण कर उसकी तस्वीर #EkPedMaaKeNaam के साथ साझा करें।

प्रेषक -:

आपका अपना

अम्बरीश सिंह “भोला”

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir