ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास, अधिकारियों संग किया वृहद वृक्षारोप
चिरईगांव। क्षेत्र के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ सोमवार को विभिन्न ग्राम सभाओं में विकास कार्यों की सौगात दी गई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री अभिषेक सिंह के कर-कमलों द्वारा विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र को हरा-भरा बना
ने के उद्देश्य से कई स्थानों पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम सभा बिशनपुरा से हुई, जहाँ ब्लॉक प्रमुख ने काली माता मंदिर परिसर में नवनिर्मित आरओ (RO) प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया और इसे ग्रामीणों को समर्पित किया। इसके बाद वे ग्राम सभा गौरा कला पहुँचे, जहाँ प्राथमिक विद्यालय में इंटरलॉकिंग कार्य का विधि-विधान से शिलान्यास किया गया। इस कार्य से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जलभराव व कीचड़ से मुक्ति मिलेगी।
पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के लिए बिशनपुरा मंदिर परिसर, गौरा कला प्राथमिक विद्यालय और चिरईगांव विकासखंड कार्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। ब्लॉक प्रमुख व अधिकारियों ने पौधे रोपकर आमजन से प्रकृति संरक्षण की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी (BDO) छोटे लाल तिवारी, एडीओ (ADO) पंचायत अशोक चौबे, राजेश कुमार, गौरा कला के ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।





