Friday, August 21, 2026

थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुदारन चौराहे के पास वाराणसी से सोनभद्र जा रहे ट्रक का टॉयर फटने के कारण अनिंयत्रित होकर घर में घुस जाने से चार-पांच लोगों के दब जाने की सूचना पर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर त्वरित राहत बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया

आशीष मोदनवाल पत्रकार

सोनभद्र – आज दिनांक 16.07.2026 को समय करीब 03:00 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुदारन चौराहे के पास वाराणसी से सोनभद्र जा रहे ट्रक का टॉयर फटने के कारण अनिंयत्रित होकर घर में घुस जाने से चार-पांच लोगों के दब जाने की सूचना पर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर त्वरित राहत बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया ।

ट्रक  का हाल

मौके से रेस्क्यू कर घायलों(02) को इलाज हेतु सीएचसी चचेरी मोड़ चुनार भिजवाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है तथा मृतकों(03) के शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया है ।

*मृतकों का नाम पता —*

1.राजाराम पुत्र स्व0 श्रीराम उम्र करीब-47 वर्ष ।

2.सुखिया पत्नी स्व0 श्रीराम उम्र करीब-70 वर्ष ।

3.चाँदतारा पत्नी सीताराम उम्र करीब-45 वर्ष ।

समस्त निवासीगण कुदारन थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर ।

*घायलों का नाम पता—*

1.सुहानी पुत्री चंद्रशेखर, निवासिनी मुजेहरा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-12 वर्ष ।

2.सुनील शर्मा पुत्र रामसुभग निवासी कुदारन थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-45 वर्ष ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir