Saturday, September 5, 2026

वाराणसी के चेतगंज पुलिस ने बंद मकान में चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, ₹1.17 लाख नकद बरामद

आशीष मोदनवाल पत्रकार

 

वाराणसी: चेतगंज पुलिस ने बंद मकान में चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, ₹1.17 लाख नकद बरामद

वाराणसी-: पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के ₹1,17,000 नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को थाना चेतगंज क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर ₹55,000 नकद, दुकान से ₹40,000 तथा आभूषण चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना चेतगंज पर मुकदमा संख्या 183/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 18 जुलाई को लकड़ी मंडी तिराहा, चौकाघाट के पास से अंकुर चौबे उर्फ बुलिया चौबे (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी के बाद नकदी आपस में बांट ली गई थी और कुछ रकम खर्च कर दी गई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹1,17,000 नकद बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध वाराणसी के विभिन्न थानों में चोरी, लूट व अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी संदीप सिंह, चौकी प्रभारी विकल शाण्डिल्य, कांस्टेबल पुनीत कुमार तथा सर्विलांस सेल के प्रशान्त तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir