Saturday, September 5, 2026

कोइलरवा मंदिर में 25 सितंबर से श्री राम महायज्ञ व हनुमद् कथा व संत समागम 

कोइलरवा मंदिर में 25 सितंबर से श्री राम महायज्ञ व हनुमद् कथा व संत समागम 

 

दंडी सन्यासी स्वामी विमल देव आश्रम जी महाराज ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

चकिया, चन्दौली। कोइलरवा हनुमान मंदिर में 25 सितंबर (अनंत चतुर्दशी)से 01 अक्टूबर तक सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं हनुमद् कथा रहस्य के कथा व्यास व यज्ञकर्ता स्वामी दयानिधि जी महाराज व अखंड संत समागम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मछली बंदर मठ वाराणसी के श्री महंत व अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दण्डी स्वामी विमल देव आश्रम जी महाराज ने कोइलरवा हनुमान मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। महंत जी के साथ आश्रम से उनके शिष्य स्वामी महेंद्र स्वरुप ब्रम्हचारी व योगेंद्र स्वरुप ब्रम्हचारी तथा आचार्य उदय शास्त्री जी मौजूद रहे |

 

उन्होंने सप्त दिवसीय कथा और यज्ञ में शामिल होने वाले विभिन्न पीठों के पीठाधीश्वरों तथा भारत के सम्मानित संतों के आवास और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यकारिणी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर चंदन तिवारी, विनय पांडे, संदीप, अतुल सिंह, राहुल, गुंजन, रिंकू पांडे, धर्मेंद्र उपाध्याय, राजन पासवान, विष्णु देवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir