Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ट्रेन की चपेट में आने से बृद्ध की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम

ट्रेन की चपेट में आने से बृद्ध की हुई मौत,परिवार में मचा कोहराम

 

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय पुलिस चौकी अंतर्गत मिल्कीचक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे सोमवार को दोपहर में लगभग 11:20 पर प्रयागराज से वाराणसी जा रही कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से नगर पंचायत गंगापुर निवासी लल्लू साव नामक लगभग 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर रेलवे पुलिस तथा रोहनिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। और उपस्थित लोगों से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जिसके दौरान लोगों ने नगर पंचायत गंगापुर के वार्ड नंबर 5 के लल्लू साव के रूप में शिनाख्त किया।घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया तथा नगर पंचायत गंगापुर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।रोहनिया पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लल्लू साव को एक लड़का अशोक कुमार गुप्ता तथा चार लड़की है। मृतक गंगापुर रजिस्ट्री ऑफिस के पास दाना भुजने का दुकान लगाते थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir