Friday, August 21, 2026

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न

  1. ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई संपन्न

ग्रापए के सदर तहसील ईकाई के अध्यक्ष बने जय नाथ मौर्य

सोनभद्र
करमा ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा मधुपुर में स्थित किरन वाटिका में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील ईकाई की बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य पत्रकारों को संगठन से जोड़ना तथा पत्रकार हित में प्राप्त सुझावों पर विस्तृत चर्चा व तहसील स्तर पर नये पदाधिकारियों की नियुक्ति तथा मनोनीत किया जाना। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक विनोद मिश्रा के नेतृत्व में की गयी lइस बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं जयनाथ मौर्य को सदर तहसील अध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में भानुप्रताप सिंह को महामंत्री तथा बृजेश कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, बलवंत सिंह तथा सत्यनारायण मौर्य व राघवेन्द्र कुमार को मंत्री बनाया गया, रामनरेश शुक्ला, बद्री प्रसाद व विजय शंकर पाण्डेय को उपाध्यक्ष चुना गया, सत्येश्वर सिंह को संगठन मंत्री, बलिराम मौर्य को प्रचार मंत्री अभिषेक कुमार को संप्रेक्षक तथा कार्यकारणी सदस्य मोहन प्रसाद गुप्ता, रविन्द्र कुमार मोदनवाल , जितेन्द्र कुमार मौर्य, राकेश कुमार भारती, राकेश कुशवाहा, अजय कुमार खरवार, नसीम अंसारी, अनिल कुमार, दीनदयाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान पत्रकार सेराज अहमद, अवधेश कुमार गुप्ता, राघवेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir