Friday, August 21, 2026

जगतपुर महाविद्यालय में आज मनाई जाएगी मुंशी प्रेमचंद जयंती, नव प्रवेशित छात्रों का होगा परिचय समारोह

जगतपुर महाविद्यालय में आज मनाई जाएगी मुंशी प्रेमचंद जयंती, नव प्रवेशित छात्रों का होगा परिचय समारोह

 

रोहनिया।जगतपुर महाविद्यालय में आज शुक्रवार को साहित्य जगत के प्रसिद्ध उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रेमचंद के साहित्य, विचारों और सामाजिक योगदान पर चर्चा की जाएगी। छात्र-छात्राएं उनकी कहानियों पर आधारित प्रस्तुति भी देंगे।कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसी दिन नव प्रवेशित छात्रों का परिचय समारोह भी आयोजित किया जाएगा। नए छात्रों को महाविद्यालय की परंपराओं, नियमों और शैक्षणिक माहौल से परिचित कराया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ छात्र और शिक्षक नवागंतुकों का स्वागत करेंगे।महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल प्रताप सिंह ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir