Thursday, August 20, 2026

अभियान के तहत शिविर लगाकर टीवी का हुआ जांच व दवा वितरण

अभियान के तहत शिविर लगाकर टीवी का हुआ जांच व दवा वितरण

राजातालाब।आराजीलाइन विकासखंड के कोरौती स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुक्रवार को टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, पीरामल फाउंडेशन एवं जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से विशेष डिजिटल एक्स-रे एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।शिविर में ग्रामीणों की डिजिटल एक्स-रे जांच के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन की चलित चिकित्सा इकाई द्वारा चिकित्सकीय परामर्श, जांच एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।टीबी के संभावित लक्षण वाले लोगों के बलगम की जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।स्वास्थ्य विभाग से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीलू यादव तथा आशा कार्यकर्ता कमलावती देवी, पूजा देवी एवं बिंदा देवी ने ग्रामीणों को शिविर तक लाने और टीबी के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई। जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन से प्रशांत कुमार पांडेय, डॉ. नितिन राजपूत, मनवेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार पटेल एवं संतोष कुमार उपस्थित रहे। पीरामल फाउंडेशन की ओर से करुणा फेलो पायल सिंह, सेजल गुप्ता, एक्स-रे तकनीशियन परवीन नायक एवं कार्यक्रम प्रमुख अवनीश रॉय ने शिविर संचालन में सहयोग किया।शिविर में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और नियमित उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। बताया गया कि समय पर पहचान और पूर्ण उपचार से टीबी को नियंत्रित कर संक्रमण रोका जा सकता है। आयोजन के सफल समन्वय में पीरामल फाउंडेशन के सत्येंद्र सिंह एवं ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर वृजमोहन का योगदान सराहनीय रहा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir