Thursday, August 20, 2026

संवैधानिक समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

प्रेस विज्ञप्ति
संवैधानिक समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

करसड़ा, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को पुरुषोत्तम जायसवाल इंटर कॉलेज, करसड़ा में सृजन सेवा ट्रस्ट, लठियां-बच्छाव, वाराणसी की ओर से युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में युवाओं को भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) के मूल भावों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता—से परिचित कराते हुए संवैधानिक मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने पर चर्चा की गई। युवाओं के साथ संवाद करते हुए इस बात पर जोर दिया गया कि संविधान की समझ केवल अधिकारों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारियों को समझना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में समाज और पंचायत के विकास में युवाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। युवाओं को ग्राम सभा में भागीदारी, स्थानीय समस्याओं की पहचान, सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध युवा ही समानता, न्याय और सामाजिक बदलाव पर आधारित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में युवाओं ने संविधान की उद्देशिका के विभिन्न मूल्यों पर अपने विचार साझा किए तथा सामाजिक बदलाव में अपनी भूमिका को लेकर सहभागिता की।
कार्यक्रम में पुरुषोत्तम जायसवाल इंटर कॉलेज से प्रधानाध्यापक लालबहादुर यादव, शैफाली सिंह,जयप्रकाश सिंह, डाक्टर आनन्द कुमार सिंह व सृजन सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रशिक्षक के रूप में प्रियंका, बिंदु कुमारी एवं नेहा की सक्रिय भागीदारी रही।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir