काशी में होगा रोटरी सदस्यता का महाकुंभ
आधारशिला संगोष्ठी में जुटेंगे कई प्रदेशों से 1000 से अधिक रोटेरियन रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ओलायिंका बाबालोला की रहेगी विशेष उपस्थिति
वाराणसी, 11 अगस्त ।
भारत की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी की धरती आगामी 12 अगस्त बुधवार को रोटरी के इतिहास की एक और गौरवशाली उपलब्धि की साक्ष् बनने जा रही है। रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल के आतिथ्य में आयोजित होने वाले रोटरी बहुमंडलीय सम्मलेन आधारशिला में देशभर से 1000: अधिक रोटेरियन सहभागिता करेंगे। यह भव्य आयोजन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, वाराणसी में आयोजित होगा, जिसमें रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के अध्यक्ष नाइजीरिया निवासी रो. ओलायिंका बाबालोला की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रहेगी।
आयोजन की जानकारी देते हुए प्रेसवार्ता में रोटरी मंडलाध्यक्ष रो. पूनम गुलाटी व रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की अध्यक्ष रो. डॉ. रितु गर्ग ने बताय कि अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य रोटरी दिग्गजों की उपस्थिति में यह केवल एक सदस्यता सम्मेलन नहीं, बल्कि रोटरी की सेवा भावना, नेतृत्व नवाचार और संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा देने वाला प्रेरक मंच सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नह बल्कि ऐसे समर्पित एवं सक्रिय नेतृत्व का निर्माण करना है जो समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी सेवा परियोजनाओं को गति प्रदान क सके।
इस कार्यक्रम में रोटरी के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व निदेशक रो. मुरुगनंदम, निदेशक निर्वाचित रो. बासुदेव गोल्यान, क्षेत्रीय समन्वयक रो. डॉ प्रमो कुमार, संजय गिरी, 5 रोटरी मंडलों के मंडलाध्यक्ष, अनेक पूर्व मंडलाध्यक्षगण, मंडल इंटरसिटी चेयरमैन रो. अभिषेक वर्मा के साथ साथ उत्त प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, ओडिशा व नेपाल से रोटरी सदस्य व पदाधिकारी सहभागिता करेंगे।
रोटरी के विशाल सेवाकार्यों जिनमें पूरी दुनिया से पोलियो उन्मूलन प्रमुख है, की चर्चा करते हुए पूनम गुलाटी ने बताया की रोटरी विश्व के 200 देश में 12 लाख रोटरी सदस्यों के माध्यम से सेवा कार्यों में संलग्न है। साथ ही इसकी युवा शाखाओं रोटरेक्ट, इंटरैक्ट आदि में भी लाखों युवा सामाजि कार्यों में संलग्न है। वाराणसी में भी 28 रोटरी क्लब और 1500 से अधिक सदस्य सेवारत हैं।
इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रो. मनोज जाजोदिया व आयोजन सचिव रो. अजय गौतम ने बताया कि सम्मलेन में रोटरी के मूर उद्देश्यों, प्रभावी सदस्यता विकास, सदस्य संरक्षण, युवा नेतृत्व, नवाचार तथा सेवा परियोजनाओं के विस्तार पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे प्रतिभागियों को रोटरी की नवीन कार्यप्रणालियों, सफल मॉडलों एवं श्रेष्ठ अनुभवों से परिचित कराया जाएगा, जिससे वे अपने-अपने क्लबों व अधिक सशक्त एवं प्रभावी बना सकें।
इसके लिए व्यवस्था के दृष्टिकोण से रोटरी सेंट्रल के 70 अनुभवी सदस्यों व पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक आयोजन समिति का गठन किया गय है, जिसमें संरक्षक रो. दिनेश गर्ग, सलाहकार अनिल के जाजोदिया, कोषाध्यक्ष सोमदत्त रघु, क्लब सचिव ललित गुप्ता, रवि कुमार सिंह, सा संयोजक संजय गुप्ता, अविनाश मेहरोत्रा, शिशिर उपाध्याय, पंजीकरण प्रभारी राजेन्द्र मोहन साह, मनीष लोहिया, प्रदीप अग्रवाल, जीवन खन्न शिशिर बाजपेयी, पंकज अग्रवाल, रोहित खेमका, सीमा अग्रवाल, सी पी सिंह, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, सतीश बजाज, कुमार किसलय, मनीष श्रीवास्त आदि प्रमुख है।








