Thursday, August 20, 2026

राजकीय महाविद्यालय जख्खिनी में ‘कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ जागरूकता सेमिनार

राजकीय महाविद्यालय जख्खिनी में ‘कैंसर मुक्त भारत यात्रा’ जागरूकता सेमिनार

 

छात्राओं को दी गई एचपीवी टीकाकरण की जानकारी

 

राजातालाब। राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी में गुरुवार को स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित “कैंसर मुक्त भारत यात्रा 2026-27” के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं एचपीवी टीकाकरण से संबंधित गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. संतोष सिंह ने की। मुख्य वक्ता डॉ. कीर्ति यादव, दंत चिकित्सक, सीएचसी आराजी लाइन ने छात्राओं को सर्वाइकल एवं ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक लक्षणों की पहचान कर समय पर इलाज कराने तथा 1 से 26 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी टीकाकरण से कैंसर की रोकथाम संभव है।डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव ने भी कैंसर से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन शशि प्रभा गौतम ने किया।अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कैलाश राम ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. आनंद सिंह, डॉ. योगेश चंद्र पटेल, डॉ. प्रभात कुमार सिंह एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir