काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काशी इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ
वाराणसी, 13 अगस्त 2026। काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आज काशी इनक्यूबेशन सेंटर का भव्य उद्घाटन हुआ। यह केंद्र काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अटल इनक्यूबेशन सेंटर की संयुक्त पहल है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी रहे। उन्होंने कहा कि आज का दौर नवाचार और उद्यमिता का है। यह केंद्र युवाओं के नए विचारों को सफल व्यवसाय और स्टार्टअप में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर डॉ. आशीष वाजपेयी और प्रो. पी. वी. राजीव ने भी युवाओं को उचित मार्गदर्शन, तकनीकी संसाधन और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की बात कही।
काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के उपाध्यक्ष श्री विपुल जैन ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। प्रबंधन सदस्य श्री वत्सल जैन ने कहा कि केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
https://youtu.be/TK3gfLipSQg?si=29-ezcdlyfy2lzis





