किशोरी बालिका सम्मेलन में अधिकारों और आत्मनिर्भरता पर हुआ संवाद
वाराणसी, किशोरियों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डॉ. शंभुनाथ सिंह रिसर्च फाउंडेशन (SRF) द्वारा शक्ति परी परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार को अनाथपिंड गेस्ट हाउस, गेट नंबर-2 (हॉस्पिटल गेट), केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, मवैया, सारनाथ में किशोरी बालिका सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में विभिन्न बस्तियों से बड़ी संख्या में किशोरियों परियोजना कार्यकर्ताओं, अभिभावकों, सामुदायिक प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सरकारी विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को उनके अधिकारों, अवसरों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के साथ अपनी बात रखने और निर्णय लेने के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराना रहा।






