स्थान: वाराणसी | दिन: गुरुवार, 20 अगस्त 2026.वाराणसी: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह ने ढाब क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का व्यापक दौरा किया। उनके साथ एडवोकेट प्रवीण सिंह, वरुण सिंह, कमलेश मौर्य, अनमोल सिंह, प्रकाश राजभर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। टीम ने बाढ़ चौकी पहुंचकर राहत और बचाव तैयारियों का जायजा लिया।


तटीय इलाकों के निवासियों से अपील करते हुए संजय सिंह ने कहा, “प्रशासन ने आप सभी के लिए बाढ़ चौकियां बना दी हैं। स्थिति बिगड़ने से पहले ही सभी लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं।”
स्वास्थ्य विभाग को सख्त निर्देश:
बारिश और जलभराव के चलते पशुओं में फैल रही बीमारियों तथा विषैले जीवों के काटने के मामलों पर चिंता जताते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत एक्शन लेने को कहा:
प्रभावित गांवों में प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य मेडिकल कैंप लगाए जाएं।
आसपास के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी-वेनम (Anti-Venom) दवाओं की उपलब्धता 24 घंटे सुनिश्चित की जाए।





