Saturday, September 5, 2026

वाराणसी:- राजातालाब कचनार गांव मे निर्माणाधीन मकान के पीछे मिला किसान का खून से लथपथ शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आशीष मोदनवाल पत्रकार

 

 

Oplus_131072
Oplus_131072

Oplus_131072

वाराणसी:- राजातालाब कचनार गांव मे निर्माणाधीन मकान के पीछे मिला किसान का खून से लथपथ शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार गांव में मंगलवार शाम एक वृद्ध किसान का शव उनके निर्माणाधीन मकान के पीछे खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। परिजनों ने जमीनी विवाद के कारण हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची राजातालाब पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, कचनार निवासी 65 वर्षीय हीरा लाल मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे शौच के लिए घर से निकले थे। जब व काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों ने देखा कि घर के पीछे ही उनका खून से लथपथ शव पड़ा था। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।घटना की सूचना तुरंत राजातालाब पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती स्तर पर इसे हादसा बताकर शव को उठाने की कोशिश की, जिस पर परिजन भड़क गए। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।मामला बढ़ता देख कई घंटों बाद वाराणसी गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराया और जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से निरक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

मृतक के पोते हर्ष उर्फ गोलू ने आरोप लगाया कि जमीनी रंजिश के चलते ही उनके बाबा की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir