Saturday, October 17, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी ने दो दिन के अंदर फार्मर रजिस्ट्री तैयार न होने पर लेखपाल को निलंबन हेतु दी चेतावनी

संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी ने दो दिन के अंदर फार्मर रजिस्ट्री तैयार न होने पर लेखपाल को निलंबन हेतु दी चेतावनी

 

गैर हाजिर लेखपाल व भरण पोषण अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने हेतु दिया निर्देश

 

राजातालाब। तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार, तहसीलदार संत विजय सिंह और नायब तहसीलदार संग्राम सिंह ने बिजली, नाली, सड़क, खड़ंजा, अवैध कब्जा और पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न शिकायतें सुनीं। कुरौना निवासी अरुण कुमार पांडेय ने सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर बंद करने, सकलपुर के उदय बहादुर सिंह ने पूर्व प्रधान द्वारा चकरोड पर कब्जा करने और दयापुर की शिला देवी ने बच्चों द्वारा मारपीट कर घर से निकालने और भरण पोषण की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर उप जिलाधिकारी ने भरण पोषण अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, सीओ, एसीओ और पीडब्ल्यूडी के जेई का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया और तेंदुई के लेखपाल को दो दिन में फार्मर रजिस्ट्री न बनाने पर निलंबन की चेतावनी दी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir