Saturday, October 17, 2026

निराजल व्रत रहकर महिलाओं ने पुत्र के दीर्घायु हेतु किया जिउतिया पूजा

निराजल व्रत रहकर महिलाओं ने पुत्र के दीर्घायु हेतु किया जिउतिया पूजा

 

गाजे बाजे के साथ गांठ जोड़कर पूजा स्थल पर पहुंचे नवविवाहित जोड़े

 

रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोहनसराय स्थित तालाब पर शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं निराजल ब्रत रहकर जिउतिया पूजा को लेकर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। माताओं ने संतान की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिउतिया पर्व पर नवविवाहित जोड़ों ने गांठ जोड़कर गाजे बाजे के साथ घर से पूजा स्थल तक पहुंचकर पूजन किया।पूजा के दौरान महिलाए समूह में पारंपरिक गीत गाए। मान्यता है कि जिऊतिया व्रत रखने से संतान को दीर्घायु और परिवार में सुख शांति बनी रहती है। इस दौरान तालाब के आसपास मेले जैसा माहौल रहा जिसमें तरह-तरह के दुकान लगाए गए थे जिसका ग्रामीणों ने लुफ्त उठाया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir