विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए: सुरेश गुप्ता
वाराणसी, 11 अक्टूबर। आशापुर स्थित होटल आरएस इन में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वाराणसी प्रभारी सुरेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण कुमार विश्वकर्मा एवं रजनीकांत पांडेय रहे, जिन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश गुप्ता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गंभीरता से प्रयास करना होगा। उन्होंने चौधरी चरण सिंह की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बड़े शंकर चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव श्याम किशोर सिंह एवं उषा सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। अतिथियों का स्वागत महानगर अध्यक्ष विनोद सिंह ने किया, जबकि संचालन काशी क्षेत्र अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, दिग्विजय विश्वकर्मा, विवेक, अजय यादव, चिराग पांडेय, सुभाष यादव एवं प्रकाश चौबे सहित अन्य क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका प्रभावी करने पर जोर दिया गया।

