Saturday, October 17, 2026

लेहरा खास में ODF अभियान के तहत जनजागरूकता रैली एवं सभा आयोजित

लेहरा खास में ODF अभियान के तहत जनजागरूकता रैली एवं सभा आयोजित

लेहरा खास, शहाबगंज, चंदौली। आज ग्राम सभा लेहरा खास में थिंकर्स इवोल्यूशंस फाउंडेशन के तत्वावधान में खुले में शौच मुक्त (ODF) ग्राम बनाने के उद्देश्य से जनजागरूकता रैली एवं सभा का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों लोगों ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों से शौचालय का उपयोग करने, गांव की सड़कों को स्वच्छ रखने तथा खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक करुणेश पाण्डेय के साथ श्लोक, अभय, मंजीत, मनोज, सूरज, निखिल, विनायक, पवन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संस्था का लक्ष्य जनभागीदारी के माध्यम से लेहरा खास को स्वच्छ एवं खुले में शौच मुक्त ग्राम बनाना है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir