भदोही में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक महराजगंज से अपने घर मेदनीपुर लौट रहे थे। हादसा औराई कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव के सामने उत्तरी सर्विस लेन पर हुआ।
मृतकों की पहचान मेदनीपुर गांव निवासी विवेक बिंद (29), सूरज बिंद (20) और विकास बिंद (19) के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।



