Thursday, October 22, 2026

त्योहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद: मुगलसराय में DM-SP ने परखी दुर्गा पूजा पंडालों की व्यवस्था, ट्रैफिक और सफाई पर जोर

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर चंदौली प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने मुगलसराय के पंडालों का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश

​चंदौली:

जनपद में आगामी दुर्गा पूजा और विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। इसी क्रम में आज, 19 अक्टूबर को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने संयुक्त रूप से मुगलसराय के मानस नगर सहित आसपास के कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियों को परखा।

​सुरक्षा और सतर्कता को लेकर सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रवेश-निकास द्वारों और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी (SDM) और क्षेत्राधिकारी (CO) को निर्देशित किया कि वे लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और पूजा स्थलों का नियमित मुआयना करते रहें ताकि किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश न रहे।

​ट्रैफिक और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस

त्योहार के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति न बने, इसके लिए अधिकारियों ने सुगम यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इसके अलावा, नगर पालिका व संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि सभी पूजा पंडालों और मुख्य मार्गों पर:

  • ​निरंतर साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहे।
  • ​पर्याप्त प्रकाश (लाइटिंग) और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
  • ​श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी तरह का व्यवधान न आए।

​जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिक बिना किसी असुविधा और भय के, पूरे हर्षोल्लास व सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir