Thursday, October 22, 2026

विजयदशमी पर मुगलसराय में क्षत्रिय सेवा समिति का भव्य शस्त्र पूजन

विजयदशमी पर मुगलसराय में क्षत्रिय सेवा समिति का भव्य शस्त्र पूज

चंदौली। विजयदशमी के पावन अवसर पर मुगलसराय में क्षत्रिय सेवा समिति द्वारा शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन अग्रवाल सेवा समिति में किया गया। राजपूत समाज की गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक यह कार्यक्रम वीरता, त्याग और संस्कृति के उत्सव के रूप में मनाया गया। सदियों से क्षत्रिय समाज धर्म की रक्षा, शस्त्र-विद्या के सम्मान और समाज के संरक्षण का व्रत निभाता आया है। उसी गौरवपूर्ण परंपरा को निभाते हुए उपस्थित सभी क्षत्रिय भाइयों ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की।

समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से क्षत्रिय समाज के भाई बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी ने मिलकर पूजन-पाठ संपन्न किया। इस अवसर पर पधारे सभी क्षत्रिय भाइयों का समिति द्वारा सम्मान किया गया। वातावरण में एकता, स्वाभिमान और बंधुत्व का भाव छाया रहा।

कार्यक्रम में समिति ने एक प्रेरणादायी कदम उठाते हुए दो बच्चियों को गोद लिया। समिति ने संकल्प लिया है कि इन दोनों बच्चियों की शिक्षा, परवरिश और उज्ज्वल भविष्य का सम्पूर्ण दायित्व समिति उठाएगी। इसके साथ ही दो बच्चों के अस्पताल के खर्च का भी वहन समिति द्वारा किया जाएगा। यह कदम क्षत्रिय समाज के दया, करुणा और सेवाभाव के उज्ज्वल आदर्शों का परिचायक है।

इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सबको समान समझता है और सबकी सुरक्षा करता है। क्षत्रिय की भुजा हमेशा कमजोरों की ढाल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षत्रिय समाज किसी पार्टी पर निर्भर नहीं रहता, न हम किसी पार्टी के साथ रहते हैं और न ही किसी पार्टी का विरोध करते हैं।

समिति का मानना है कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

क्षत्रिय सेवा समिति की कोर कमेटी

• अध्यक्ष: सुरेंद्र कुमार सिंह • उपाध्यक्ष: डी भूषण सिंह • उदय नारायण सिंह • महासचिव: अजय प्रताप सिंह • प्रमोद सिंह • ईश्वरचंद्र सिंह • सलाहकार: संजय कुमार सिंह • सूचना मंत्री: अनेश कुमार सिंह • संगठन मंत्री: भूषण सिंह • संरक्षक: राजीव रंजन सिंह “बहल” • सुनील कुमार सिंह • सतीश कुमार सिंह

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir