Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, SDO बोले कराएंगे जांच

बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, SDO बोले कराएंगे जांच

वाराणसी:  चोलापुर क्षेत्र के महदा गांव सहित आसपास के कई गांव में मीटर लगाने व लोड बढ़ाने को लेकर जमकर वसूली का आरोप गांव के लोगों ने लगाया है।

आरोप है कि‍ सोमवार और मंगलवार को महदा मंगोलेपुर सहित आसपास के दर्जनों गांव में कुछ व्यक्ति बिजली कनेक्शन धारकों के यहां पहुंचे और अपने को बिजली विभाग का बताते हुए बिजली का कागज चेक करने सहित मीटर लगाने और लोड बढ़ाने के नाम पर जमकर धन वसूल लिया।

कुछ ग्रामीणों के विरोध करने पर सभी वापस लौट गए। इस संबंध में महदा गांव के प्रधान पति मनोज कुमार सिंह ने जेई सहि‍त एसडीओ चोलापुर को मामले की जानकारी दे दी है।

एसडीओ चोलापुर उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

UP 18 NEWS से आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir