Friday, October 30, 2026

तूफानी बारिश से फसल बर्बाद, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

तूफानी बारिश से फसल बर्बाद, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

 

राजातालाब। किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने शुक्रवार को तूफानी बारिश से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर फसल नुकसान का जायजा लिया और तबाही की तस्वीरें जारी कीं। उन्होंने कहा कि दो दिन की तेज बारिश और हवा से किसानों का सब कुछ बर्बाद हो गया, मेहनत से उगाई धान की फसल चौपट हो गई। जिलाध्यक्ष ने दर्जनों गांवों के खेतों और सिवान में जाकर देखा कि खरीफ की मुख्य फसल धान गिर गई है, खेतों में पानी भर गया है और सब्जियों की फसल भी पूरी तरह नष्ट हो गई है। फसल बचने की संभावना न के बराबर है। उन्होंने किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस अर्नव तूफान रूपी आपदा को शांत करने के लिए सामूहिक रूप से इंद्रदेव, ग्राम देवता और कुल देवता की पूजा-अर्चना करें तथा अपने-अपने आराध्य से प्राकृतिक प्रकोप से बचाव के लिए प्रार्थना करें।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir