Monday, November 2, 2026

95 बटालियन C.R.P.F द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एकता और अखंडता की ली शपथ

95 बटालियन C.R.P.F द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एकता और अखंडता की ली शपथ

 

आज दिनांक 31-10-2026 को

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 95वी बटालियन द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में अत्यंत गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर 95 बटालियन के कमांडेट श्री राजेश्वर एस. बालापुरकर द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने की राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई।

कमांडेंट महोदय ने कार्मिकों को संबोधित करते “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ इच्छाशक्ति और सूझबूझ से देश की रियासतों का विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया था। सीआरपीएफ हमेशा देश की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए अग्रिम मोर्चे पर तैनात रहती हैं l हमे ‘सेवा और निष्ठा’ के अपने आदर्श वाक्य को आत्मसात करते हुए देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना होगा।

 

समारोह के दौरान 95 बटालियन के कमांडेट श्री राजेश्वर एस.बालापुरकर, (द्वितीय कमान अधिकारी)श्री राजेश कुमार सिंह, श्री आलोक कुमार,(उपकमांडेंट) श्री नवनीत कुमार, (चिकित्सा अधिकारी) श्री रवि प्रकाश सुनकर, (सहायक कमांडेंट) श्री अभिषेक कुमार, श्री रंजन सिंह, श्री ज्ञानेश प्रताप सिंह, श्री कृष्ण कुमार यादव निरीक्षक- प्रिंस सिंह सहित भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवान, उपस्थित रहे, जिन्होंने पूर्ण उत्साह के साथ भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के गगनभेदी नारे लगाए।

 

जारीकर्ता: 95 बटालियन सी.आर.पी. एफ वाराणसी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir