भाजपा नेता कृष्ण नन्द पाण्डेय ने वनवासियों के साथ मनाई दीपावली की खुशियां ////समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाना ही दीपावली पर्व की सच्ची सार्थकता : डॉ. कृष्णानंद पांडेय

मुगलसराय। दीपावली का पर्व केवल अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने और खुशियां साझा करने का भी संदेश देता है।
इसी भाव के साथ आज वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने विधानसभा मुगलसराय के हमीदपुर स्थित दलित मुसहर बस्ती में पहुंचकर स्थानीय परिवारों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बस्ती के बच्चों को मिठाइयां खिलाईं तथा उनके बीच मिठाइयां और पटाखे वितरित किए। बच्चों के साथ आत्मीय संवाद कर उनकी खुशियों में सहभागी बने और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि परिवार के साथ तो हर कोई त्योहार मनाता है, लेकिन समाज के उन लोगों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना, जिनके जीवन में छोटी-छोटी खुशियां भी विशेष महत्व रखती हैं, एक अलग ही आत्मिक संतोष प्रदान करता है। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज का कोई भी वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस न करे और हर व्यक्ति के जीवन में उत्साह एवं उल्लास का संचार हो।
उन्होंने कहा कि दीपावली प्रेम, सद्भाव, समानता और सामाजिक समरसता का पर्व है। हमारी जिम्मेदारी है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी खुशियों का प्रकाश पहुंचे।
इस आत्मीय पहल से बस्ती के बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और परिवारों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल ने दीपावली की खुशियों को और भी खास बना दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्री गंगाराम साहनी जी राजू इकबाल जी सत्यानंद राय जी, श्री रामकिशुन झा जी, श्री अरविंद पटेल जी, श्री शिवनाथ प्रजापति जी, श्री राजाराम चौरसिया जी, श्री संदीप पटेल जी, श्री शिवपूजन डॉक्टर जी, श्री राजू गोंड जी, श्री शारदा मुसहर जी, श्री दुर्गा पांडेय जी, श्री चंद्रशेखर पटेल जी, श्री बबलू सिंह जी, प्रधान श्री दिनेश सिंह जी, श्री शेखर बिना जी एवं श्री राजेश मौर्य जी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

