महिला किसान मजदूर विकास एसोसिएशन संगठन भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष बनें अजय कुमार 
सोनभद्र :
महिला किसान मजदूर विकास एसोसिएशन संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष
दुर्गेश कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार
“महिला किसान मजदूर विकास एसोसिएशन संगठन भारत” के राष्ट्रीय सचिव सुनील तिवारी जी के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश अजय कुमार जी को नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और संगठन के बारे में अवगत कराया गया तथा संगठन का विस्तार बड़ी तेजी के साथ करना है और शासन व प्रशासन के हर सुविधाएं जन-जन तक पहुंचाना है। हर गरीब जनता तक हमारे माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यकाल में 7 अंश जितनी मिलने वाली सुविधाएं हर गरीब जनता तक संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा पहुंचाई जाएंगी।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा यादव जी ने यह संकल्प भी लिया है कि महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और अत्याचार को रोकने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे इसके लिए चाहे शासन व प्रशासन तक जाना पड़े तब भी वह जाएंगी और अपने पूरे संगठन के पूरे पदाधिकारियों सहित पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे।
उपरोक्त जानकारी सुनील तिवारी
राष्ट्रीय सचिव एवं
मीडिया प्रभारी ने दी।






