सूर्य प्रकाश मण्डल उपाध्यक्ष एवं राजेश बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
सोनभद्र – जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 बाबू सिंह कुशवाहा जी के संतुति पर सोनभद्र के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जमीनी कार्यकर्ता सूर्य प्रकाश पासवान को मीरजापुर मण्डल का मण्डल उपाध्यक्ष एवं हिन्दुआरी के पूर्व प्रधान राजेश कुमार सोनी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व विधानसभा छानवे के पूर्व बिधसनसभ अध्यक्ष इंद्रेश कुमार कोल को मीरजापुर मण्डल का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है ।
जन अधिकार पार्टी के मीरजापुर मण्डल अध्यक्ष डॉ0 भागीरथी सिंह मौर्य ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि उक्त मनोनयन से पार्टी को मीरजापुर मण्डल के साथ ही पूरे प्रदेश में मजबूती मिलेगी ।





