गोली मारकर युवक की हत्या।

आरोपी को भीड़ ने पीट कर उतारा मौत के घाट।
राजगढ़ / मिर्जापुर
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ पुलिस चौकी अन्तर्गत ददरा बाजार में एक युवक ने गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी युवक भागते हुए नजदीक के एक मकान में घूस गया जहां हजारों की संख्या में इकट्ठा हुई भीड़ ने पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में आस पास के थाने की पुलिस एवं पीएसी बल के जवानों ने घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस चौकी अन्तर्गत ददरा बाजार निवासी सत्यम सिंह पुत्र स्वर्गीय शुभाष उम्र लगभग 21 वर्ष को रीषभ पाण्डेय पुत्र विरेन्द्र पाण्डेय निवासी करौंदा उम्र लगभग 22 वर्ष ने गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद आस पास के लोगों ने घायल युवक को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। और आरोपी युवक को घर से निकाल कर पीटते पीटते मार डाला। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।इस दौरान घटना की खबर मिलते ही जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन सकते में है और हत्या के कारण ढ़ूढ़ने में जुटे हैं। वहीं घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना से प्रभावित परिजनों से जिले के आधिकारी मौके पर पहुंचे जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी एडिसनल एसपी उपजिलाधिकारी मड़िहान क्षेत्राधिकारी मड़िहान थानाध्यक्ष मड़िहान एवं आस पास के थानों के भारी संख्या पुलिस बल तैनात रही।




