Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

सेवा सप्ताह के तहत लोगों को किया गया सम्मानित

सेवा सप्ताह के तहत लोगों को किया गया सम्मानित

ओबरा सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को ग्राम सभा पनारी में सेवा समर्पण सप्ताह मोदी अंत्योदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा ओबरा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने किया। कार्यक्रम के प्रभारी भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मोनू रवि द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री द्विवेदी ने बताया कि पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार की योजना अंतर्गत लाभान्वित लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत, कन्या विद्याधन, जन धन योजना जैसी दर्जनों जनहितकारी योजना का लाभ बिना भेदभाव किए पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है उन सभी लाभार्थियों का सम्मान किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सेठ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार कोरोना काल में भी प्रत्येक गरीब को राशन निशुल्क वितरित करके सबका साथ सबका विकास के वादे को पूरा किया है, देश की सुरक्षा से लेकर गावों के विकास तक का रास्ता तय करने का काम सरकार कर रही है। सैकड़ों लाभान्वितों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री पवन मिश्रा ने किया। सम्मान समारोह के दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामलाल जयसवाल, समीर माली अनिकेत तिवारी,प्रशांत सोनी, अनुराग श्रीवास्तव, रिजवान कुरैशी, शुभम पटेल, अविनाश जयसवाल, राजू चौधरी, जितेंद्र इत्यादि लोग मौजूद रहे।

UP 18 NEWS से चन्द्रमोहन शुक्ला की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir